हमने इस आर्टिकल में घर बदलने के बाद आधार और पैन कार्ड में पता अपडेट करने की प्रक्रिया बताई है। इसमें आधार ऐप के माध्यम से आधार पता बदलने और NSDL या UTIITSL वेबसाइट के माध्यम से पैन कार्ड पता बदलने के तरीके का विवरण दिया गया है।
आधार और पैन कार्ड सिर्फ दस्तावेज नहीं है बल्कि हमारी जरूरत है। आधार कार्ड तो हमारी पहचान से जुड़ चुका है। इसलिए इन दोनों में मौजूदा डिटेल्स अपडेट होना जरूरी है। ताकि आपको इनका इस्तेमाल करते वक्त कोई परेशानी न हो।
अगर आपने हाल ही में घर बदला है तो आधार और पैन कार्ड में पता बदलना चाहते हैं तो नीचे दिए प्रोसेस को फॉलो करें।
कैसे बदले Aadhaar में पता?
आप आधार में कोई भी डिटेल बदलने के लिए आधार ऐप का सहारा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप आधार ऐप से पता कैसे चेंज कर सकते हैं।
Aadhaar App में एड्रेस कैसे करें अपडेट?
स्टेप 1- इसके लिए भी आपको आधार ऐप पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब यहां Update Address Online पर जाएं।
स्टेप 3- अब जो आप डॉक्यूमेंट्स प्रूफ के लिए सबमिट करेंगे, उसे ही यहां भी दर्ज करें।
स्टेप 4- डॉक्यूमेंट और डिटेल्स भरने के बाद मांगा गया शुल्क का भुगतान कर दें।
स्टेप 5- पेमेंट के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
Pan Card में कैसे बदले पता?
सबसे पहले एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाए।
- अब यहां Changes/Correction in PAN वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको यहां कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करनी होगी।
- अब आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा।
- फिर जो डिटेल्स आपको बदलनी है, उसे सिलेक्ट कर और सहीं करें।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ,जन्मतिथि का सबूत, फोटो इत्यादि अपलोड कर दें।
- अंत में आपको फीस भरकर इसे सबमिट करना होगा।
- लास्ट में Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करना न भूलें। इस स्लिप से आप बाद मे स्टेटस चेक कर सकते हैं।





