HomeMarqueeअपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चोपन का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चोपन का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

अवधनामा संवाददाता

चोपन/सोनभद्र गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा चोपन थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कंम्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक चोपन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नक्सली संचरण पर रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रभावी कॉम्बिंग करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular