HomeMarqueeभाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक सम्पन्न

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक सम्पन्न

अवधनामा संवाददाता

चोपन/सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को चोपन मंडल के ग्रामवासी सेवा आश्रम में संपन्न हुई । जिला कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामसकल जी, विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत एवं जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद नें पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया । जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहली बार शोषित पीड़ित एवं अनुसूचित समाज के लोगों को बिना भेदभाव के मिल रहा है यही एक ऐसी पार्टी है जहां बिना भेदभाव के कार्य के आधार पर राष्ट्रपति पद तक पहुंचा जा सकता है । विशिष्ट अतिथि अजीत रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के सभी कार्यकर्ता आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की कमान सौंपने के लिए कमर कस के लग जाएं । कार्य समिति को विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री रामचंद्र निषाद ने आगामी सहकारी समिति चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी निभाने को कहा । बैठक को प्रमुख रूप से जिला मंत्री कैलाश सिंह बैसवार, जिला पंचायत जुगैल प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, ओबरा चेयरमैन प्राणमति देवी ने भी सम्बोधित किया । बैठक की अध्यक्षता कर रहे सरजू बैसवार जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया । बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री शिव प्रकाश ,पंकज गौतम, नीरज कनौजिया, घनश्याम चौधरी,मणिकर्णिका कोल, बुधीराम बैसवार, नवीन, महेन्द्र बैसवार, राकेश बैसवार, केदार सिंह, प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरि इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री पन्नालाल पासवान ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular