Friday, April 24, 2026
spot_img
HomeNationalआदतन बदमाश पर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग

आदतन बदमाश पर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार दोपहर को एक युवक पर दो अज्ञात हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की गोली चली। गंज थाना पुलिस के अनुसार युवक का नाम साहिल खान है और वह आदतन बदमाश है।

मिली जानकारी के अनुसार साहिल खान जेल में अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर दो राउंड फायरिंग की। घायल साहिल खान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular