HomeMarqueeरात का तापमान सीजन में पहली बार 16 डिग्री पर

रात का तापमान सीजन में पहली बार 16 डिग्री पर

उत्तरी हवाओं के असर से धीरे-धीरे ठंड बढऩा शुरू हो गई है। ग्वालियर में बुधवार को रात का तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया जो वर्तमान मौसम में अब तक का सबसे कम है। मौसम के जानकारों की मानें तो अगले दो दिन बाद ठंड और बढ़ सकती है।

ग्वालियर शहर में इससे पहले पांच नवम्बर को सबसे कम रात का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन इसके बाद हवा के रुख में आए बदलाव और आसमान में छायी धुंध की वजह से रात का तापमान फिर से बढऩे लगा था लेकिन पिछले दो दिन से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है क्योंकि हवा का रुख उत्तरी हो गया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह भी सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम में आए परिवर्तन के चलते अब सुबह, शाम व रात में हल्की ठंड शुरू हो गई है जबकि दिन में अभी ठंड का असर नहीं है लेकिन मौसम अनुकूल जरूर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार 15 नवम्बर के बाद रात में ठंड और बढऩे की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular