Thursday, September 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeएमवीएम स्कूल के नव निर्मित भवन का हुआ भव्य उद्घाटन 

एमवीएम स्कूल के नव निर्मित भवन का हुआ भव्य उद्घाटन 

 

 

अवधनामा संवाददाता

परासी कमोजी रोड स्थित नव निर्मित भवन में इस सत्र से चलेंगी कक्षाएं
सोनभद्र/ब्यूरो)। माँ वैष्णों मार्डन पब्लिक स्कूल के परासी कमोजी रोड स्थित प्रांगण में नव निर्मित भवन का उद्घाटन माँ सरस्वती मन्दिर में भव्य व दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात सम्पन्न हुआ।
 वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक सम्पन्न हुए मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही संस्थान के प्रबंधक रमाशंकर दुबे की पूज्यनीय माता स्व. प्रभावती देवी के स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया गया तत्पश्चात आगन्तुको को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
                  विद्यालय के प्रबंधक रमा शंकर दुबे ने बताया की बच्चों को उत्कृष्ट व गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान कर भावी पीढ़ी का भविष्य निर्माण करके राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है सोनांचल के अति दुरूह व पिछड़े क्षेत्र में छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित अध्यापक व छात्रों को पठन- पाठन हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्ष , प्रयोगशाला व लाइब्रेरी के साथ सुगम वातावरण तैयार करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
                    बीते शुक्रवार को सम्पन्न हुए मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व उद्घाटन कार्यक्रम के बाद श्री दुबे ने बताया कि शहर के शोर गुल से दूर शांत वातावरण में बने नवीन भवन में शिक्षा  सत्र 2022 की कक्षाएं सीघ्र ही  संचालित कर दी जाएंगी।
                  उक्त अवशर पर प्रमुख रूप से घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, पूर्व बसपा विधान सभा प्रत्यासी अविनाश शुक्ला, सन्त कीनाराम महाविद्यालय के प्रबंधक डा. गोपाल सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजित रावत, सुरेन्द्र नाथ दुबे, सत्य प्रकाश दुबे, देवेश मिश्र ‘बबलू’, आशीष पाठक, आनन्द शंकर दुबे, राजेश सिंह समेत प्रबुद्धजन व विद्यालय परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular