रामलला के दरबार में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लगाई हाजिरी

0
121

अवधनामा संवाददाता

अतिथियों की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार ने किये चाक-चौबंद इंतजाम

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अयोध्या पहुंचे। भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। श्रीराम का दीदार कर वे भाव विभोर हो गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का दर्शन कर रहा हूं, लंबे समय तक जो संघर्ष चला है, मेरी भी इसमें भूमिका रही है। आशा थी एक समय आएगा, जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रभु का दर्शन करने के लिए अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचा हूं। प्रभु राम लला का दर्शन करने के बाद जीवन धन्य हो गया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here