छात्रों सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों किया मंत्रमुग्ध
जौनपुर। रामनगर ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास से सोमवार को मनाया गया। सत्य प्रकाश मिश्र व ग्राम प्रधान अनुराग कुमकुम सिंह कृष्ण कुमार गुप्ता , रजनीश सिंह व प्रभाकर मिश्र मिडिया प्रभार, तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्य तथा ग्राम सभा के सभी सदस्य व सैकड़ों अभिभावकों की उपस्थिति में सरस्वती पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश ने किया कार्यक्रम में 185 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जिसमें सरस्वती वन्दना का कार्यक्रम की सजावट करने वाले गुलशन कुमार आर्ट्स की लोगों ने जमकर तारीफ की ।40 कार्यक्रम का प्रदर्शन बच्चों ने किया कार्यक्रम 12: 30 बजे से 2:30 बजे तक कार्यक्रम हुआ । अनुराग सिंह द्वारा प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र व पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम देखकर ऐसा लगता है कि यह विद्यालय किसी कान्वेंट विद्यालय से किसी मामले भी कम नहीं है। इसके लिए पूरे विद्यालय परिवार की जितनी भी सराहना की जाय कम है।
उन्होंने कहा कि जब से मिश्रा ने विद्यालय का कार्यभार संभाला है विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र अनुराग सिंह के हाथों वितरित किया गया किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र ने उपस्थित ग्राम प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और बच्चों द्वारा जन्मदिन कार्यक्रम भी अनुराग सिंह के साथ मनाया गया। सिंह की तरफ से सभी बच्चों को तिथि भोजन व गिफ्ट पैक भी दिया गया जिस पर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
सभी बच्चों ने भी सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर स अ . अरविन्द कुमार पटेल,भरत सिंह,चन्द्र शेखर, ध्रुव राज यादव, राजबहादुर यादव , सुनील कुमार उपाध्याय,शिक्षा मित्र उमेश कुमार,चित्रांश श्रीवास्तव व मीरा निषाद, मदीना बेगम, आशीष गोंड, पंचायत सहायक,सुरज तपस्वी,लालजी, सन्तोष कुमार यादव , विवेक कुमार मौर्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।





