आलापुर अम्बेडकरनगर जनपद के राजकीय हाई स्कूलों/इण्टरमीडिएट कालेजों का 60 सदस्यीय दल यात्रा प्रभारी,राजकीय हाई स्कूल रामगढ़ के प्रधानाचार्य यदुनाथ प्रसाद यादव के नेतृत्व में 05 दिवसीय अध्ययन यात्रा के लिए 7 नवम्बर को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ।दल की रवानगी राजकीय इण्टर कालेज अम्बेडकरनगर के प्रधानाचार्य/सह जिला विद्यालय निरीक्षक हरेन्द्र प्रसाद यादव और जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बस को हरी झण्डी दिखाते हुए की गई।
यात्रा दल में यदुनाथ प्रसाद यादव के साथ राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज के प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव, राजकीय हाई स्कूल कम्हरिया के प्रधानाचार्य अजय वर्मा, राजकीय हाई स्कूल रामगढ़ के शिक्षक पुष्पराज व दीपक कुमार तथा राजकीय हाई स्कूल कहरा सलेमपुर की शिक्षिका अनुपम राय, राजकीय बालिका इण्टर कालेज नगर पालिका परिषद टांडा की प्रवक्ता अनीता एवं शिक्षिका ममता मौर्या रहीं।
छात्र/छात्राओं के इस 60 सदस्यीय दल में राजकीय हाई स्कूल रामगढ़, राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज, राजकीय हाई स्कूल कहरा सलेमपुर, राजकीय हाई स्कूल कम्हरिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज रामनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज जाफरगंज व राजकीय बालिका इण्टर कालेज नगरपालिका परिषद टांडा की छात्र-छात्राएं शामिल हैं।





