Friday, March 27, 2026
spot_img
Homekhushinagarशासन और संगठन प्रधान हितों के लिए सदैव तत्पर है : दुर्गेश...

शासन और संगठन प्रधान हितों के लिए सदैव तत्पर है : दुर्गेश राय

अवधनामा संवाददाता

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का प्रधान संघ ने किया स्वागत

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रधान संघ तमकुहीराज के तत्वाधान में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय भव्य सम्मान समारोह आयोजन संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा प्रधान गांव के लोगों का प्रतिनिधित्व करते है। आमलोगों के समस्याओं के समाधान में विशेष रूचि रखते हुए कार्य करते है। शासन और संगठन प्रधान हितों के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन हमेशा प्रधान संघ के साथ खड़ा रहेगा।
तमकुहीराज के प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ राय ने प्रधान संघ के प्रयासों की सराहना की। प्रधान संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार राय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने ने कहा प्रधान संघ अपने संघर्षों के बल पर संघ से जुड़े प्रधानों के समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। कार्यक्रम का संचालन शिवजी राय ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिवाकर मणि, अनूप राय, नागेंद्र सिंह, भूषण गुप्ता, कृपाशंकर सिंह, सुविंद चौहान, दीपक सिंह, गणेश गुप्ता, अवध गुप्ता, रुदल अली, संतोष चौरसिया, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular