HomeLucknowयूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, भत्तों में 50 से 400...

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, भत्तों में 50 से 400 प्रतिशत तक की हुई बढ़ोतरी

वित्त विभाग ने वेतन समिति की संस्तुतियों पर विभिन्न भत्तों में 50 से 400 प्रतिशत तक की वृद्धि का आदेश जारी किया है।

लखनऊ। वेतन समिति (2016) की संस्तुतियों पर मुख्य सचिव समिति द्वारा दी गई संस्तुतियों पर लिए गए निर्णय के अनुसार भत्तों में बढ़ोतरी किए जाने का आदेश वित्त विभाग ने जारी कर दिया है।

भत्ते 50 से लेकर 400 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। प्रशासकीय विभागों द्वारा आदेश जारी किए जाने की तिथि से वृद्धि लागू होगी। वर्दी, वर्दी नवीनीकरण, वर्दी धुलाई, प्रोत्साहन, यात्रा प्रतिपूर्ति व विशेष भत्ता की दरें बढ़ाई गई हैं।

सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक आबकारी विभाग में पद वार वर्दी भत्ता की दर को 7500 से 11250, 3000 से 4500 तथा 1400 से बढ़ाकर 2100 किया गया है। वर्दी नवीनीकरण भत्ता 6400 से 9600, 3000 से 4500 तथा 1400 से बढ़ाकर 2100 किया गया है।

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में भी बढ़ाए गए भत्ते

चिकित्सा शिक्षा विभाग में छात्र नर्स से मैट्रन स्तर तक वर्दी व वर्दी नवीनीकरण भत्ता 2500 से 4500 रुपये तथा वर्दी धुलाई भत्ता 100 से बढ़ाकर 150 रुपये किया गया है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में छात्र नर्स से लेकर वरिष्ठ मैट्रन तक वर्दी भत्ता तथा वर्दी नवीनीकरण भत्ता 2500 से बढ़ाकर 4500 रुपये किया गया है। आयुर्वेदिक, यूनानी तथा होम्योपैथिक विभागों में उपचारिका सेवा संवर्ग के पदों के लिए वर्दी भत्ता व वर्दी नवीनीकरण भत्ता 4500 रुपये किया गया है।

कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में पद वार वर्दी भत्ता 7500 से 11250 रुपये व 3000 से बढ़ाकर 4500 रुपये किया गया है। वर्दी नवीनीकरण भत्ता 6400 से 9600 रुपये तथा 3000 से बढ़ाकर 4500 रुपये किया गया है।

अधीनस्थ न्यायायालयों के गैर न्यायिक सेवा के अधिकारियों व कर्मचारियों के यात्रा प्रतिपूर्ति तथा विशेष भत्ता की दरें भी बढ़ाई गई हैं। ये भत्ते बढ़ाकर 100 से 300 रुपये, 150 से बढ़ाकर 450 रुपये तथा 200 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किए गए हैं। पेशकार और स्टेनोग्राफर के लिए वर्दी भत्ता की पुनरीक्षित दरें 4500 रुपये तथा वर्दी नवीनीकरण की दरें भी 4500 रुपये स्वीकृत की गई हैं।

गृह विभाग में पीएसी भत्ता की दरें प्रतिमाह बढ़ाकर 1600 से 2700, 600 से 1000, 400 से 700, 250 से 450, 200 से 350, 150 से 260 तथा 100 से बढ़ाकर 200 रुपये किया गया है। पुलिस मुख्यालय भत्ता 800 से बढ़ाकर 2000 रुपये तथा पीएसी के चार कंपनियों में नियुक्त कमांडों को प्रोत्साहन भत्ता 400 से 1600 रुपये, 328 से 1300, 195 से 900 तथा 190 से बढ़ाकर 800 रुपये किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular