HomeUttar PradeshAzamgarhलड़की के प्रेमी घर में घुस प्रमिका को मारा चाकू

लड़की के प्रेमी घर में घुस प्रमिका को मारा चाकू

 

अवधनामा संवाददाता

भागने समय छत पर से कूदा

आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के नैनीजोर ग्राम के निवासी आशीष शर्मा पुत्र सरवन शर्मा का थाना कोतवाली क्षेत्र के सराय मंतराज के निवासी जगगन्नाथ शर्मा से रिश्तेदारी के कारण अक्सर आना जाना लगा रहता था।जहा कुछ दिन बीतते ही आशीष का जगन्नाथ की बेटी से अफेयर चलने लगा था। गौरतलब है की किन्ही कारणों से लड़की ने फोन पर बात करने से इंकार कर दिया था।नाराज होकर लड़का बुधवार की सुबह करीब दस बजे प्रेमिका के घर पहुंच उसकी मां से झगड़ा करने लगा। मौके पर मौजूद प्रेमिका की छोटी बहन ने बीच बचाव करने की कोशिश करने लगी। आरोप है की लड़के ने प्रेमिका के छोटी बहन की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जब परिजनों ने लड़के को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो खुद जाकर दो माला के छत से कूद गया और बिजली के तारों में उलझ कर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।फिलहाल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां लड़के की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही हैं तो वही लड़की अब खतरे से बाहर है।हालाकि परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।अब सच्चाई क्या है! पुलिस पता लगाने जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular