Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeबालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

विभाजन दिवस पर हर घर और हर घाट तिरंगा कार्यक्रम संपन्न

महोबा। विभाजन दिवस के अवसर पर जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर महोबा में हर घर तिरंगा हर घाट तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला गंगा समिति महोबा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के बाद छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में काॅलेज की छात्राओं के अलावा शिक्षिकाओं ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राएं बंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रही थी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी राजू श्रीवास, जिला परियोजना अधिकारी ;नमामि गंगेद्ध यशराज आनंद, रामबाबू कुशवाहा, और वन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली, जो किशोर गोस्वामी महाविद्यालय सुगिरा रोड से चल कर किशोरगंज, टौरियापुरा, बस स्टैंड, बाजार, पुरानी तहसील रोड से होते हुए मेला ग्राउंड पहुंची। जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में चेयरमैन वैभव अरजरिया, रूपाली तिवारी, मंडल अध्यक्ष माधव कुशवहा, डाॅ. कमलेश सक्सेना, मोहित द्विवेदी, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular