Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurटहलने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा

टहलने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा

गोरखपुर । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की 10वीं की छात्रा रविवार को खेत की तरफ टहलने जा रही थी। उसी दौरान गांव का मनबढ़ उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा था। छात्रा द्वारा विरोध करने पर पीट दिया।पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया हैं।
मिली जानकारी से हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की 10 वीं की छात्रा जो क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ती है। रविवार छुट्टी का दिन था। अपराह्न 2 बजे के करीब वह सरसों के खेत की तरफ टहलने जा रही थी। उसी दौरान अकेला देखकर चार की संख्या में मनबढ़ उसे छेड़छाड़ करने लगे। इन मनबढ़ो से जमीनी रंजिश भी चलती है। छात्रा द्वारा विरोध करने पर मनबढ़ गाली गलौज करते हुए मारे पीटे और जान से मारने की धमकी भी दिए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा की जमीनी विवाद प्रकाश में आया है। जांच कराकर कारवाई की जायेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular