Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMarqueeराज्य कुराश प्रतियोगिता में गाजियाबाद बना चैम्पियन

राज्य कुराश प्रतियोगिता में गाजियाबाद बना चैम्पियन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण पदक के साथ गाजियाबाद प्रथम, 13 स्वर्ण पदक के साथ सहारनपुर द्वितीय व 9 स्वर्ण पदक के साथ वाराणसी तृतीया स्थान पर रहा।
डॉ भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास, उपाध्यक्ष संजय गर्ग व कुलसचिव एस.एच. सिंह द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया गया। उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रान्त कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में 19 जिलों से लगभग 240 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ियों का चयन कोल्हापुर महाराष्ट्र में 19 से 21 मई तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सैना, किरन, तरुण, मंजू नयाल, मोहित, अगम द्वीप, कुलभूषण, अजीत, आकाश, निकिता, शगुन, दीपक, ध्रुवेश, कुसुम आदि मौजूद रहे ।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में 17 वर्ष आयु वर्ग में 35 किग्रा भार वर्ग में संजना वाराणसी, 40 किग्रा भारवर्ग में यक्षिता त्यागी गाजियाबाद, 44 किग्रा भारवर्ग में अन्वी गाजियाबाद, 48 किग्रा भारवर्ग में प्रीति पटेल वाराणसी, 52 किग्रा भारवर्ग में खुशबू वाराणसी, 57 किग्रा भारवर्ग में नियरी शामली, $ 57 किग्रा भारवर्ग में तनिष्का गाजियाबाद, 46 किग्रा भारवर्ग में राघव सहारनपुर, 50 किग्रा भारवर्ग में प्रदीप प्रयागराज, 55 किग्रा भारवर्ग में यशपाल वाराणसी, 60 किग्रा भारवर्ग में आर्यन प्रयागराज, 65 किग्रा भारवर्ग में पवन कुमार प्रयागराज, 71 किग्रा भारवर्ग में अभिनव सहारनपुर, $71 किग्रा भारवर्ग में ध्रुवेश सहारनपुर शामिल रहे तथा 20 वर्ष आयु वर्ग में 44 किग्रा भारवर्ग में दीक्षा सहारनपुर, 48 किग्रा भारवर्ग में नबिया सहारनपुर, 52 किग्रा भारवर्ग में विधि सहारनपुर, 57 किग्रा भारवर्ग में विनीता सहारनपुर, 70 किग्रा भारवर्ग में खुशबू गाजियाबाद, 55 किग्रा भारवर्ग में शिवम प्रयागराज, 60 किग्रा भारवर्ग में आर्यन कुमार सहारनपुर, 66 किग्रा भारवर्ग में अक्षय कुमार सहारनपुर, 73 किग्रा भारवर्ग में दीपक मिढ्ढा सहारनपुर, $91 किग्रा भारवर्ग में कानिश सहारनपुर शामिल रहे।
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने यूपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास से भेंट कर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किए जाने पर बल देते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियांे के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।
डॉ भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चतुर्थ मिनी ओलंपिक के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि यूपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास से खेलो और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने वार्ता कर हॉकी को बढ़ावा देने की अपील की। साथ साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों को सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि बेटियों को न्याय मिलना चाहिए। चौ.नीरपाल सिंह ने यूपी ओलंपिक के अध्यक्ष विराज सागर दास को बताते हुए कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है लेकिन हॉकी के प्रति खेल संघों का उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है। जिसके ऊपर आप गंभीरता से विचार कर निर्णय ले। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना हॉकी के प्रति अपनी नकारात्मक सोच रखते हैं। इस बारे में खेल मंत्री से भी बात की जायेगी। यहां तक कि मिनी ओलंपिक सहारनपुर में भी हॉकी प्रतियोगिता को नही रखा गया। विचार विमर्श तक नहीं किया गया। यूपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास ने कहा कि उनके द्वारा सुझाए गए सभी मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular