Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeगौ रक्षा समिति ने उतारी केन नदी की आरती

गौ रक्षा समिति ने उतारी केन नदी की आरती

अवधनामा संवाददाता

– सभी भक्तों से पौधरोपण करने का आवाहन किया
– 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराने का किया आवाहन
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के सौजन्य से केन तट पर आयोजित होने वाली केन जल आरती मंगलवार को विधि- विधान के साथ संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों के अलावा ग्रामीण और शहर से भक्त शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने केन आरती भक्तों से कहा कि आरती का कार्यक्रम जिस तरह से प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा है, इसे पूर्ववत जारी रखा जाएगा। श्री प्रजापति ने सभी भक्तों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा-कचरा बड़ी संख्या में जो नदियों में बहाया जाता है, उसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। क्योंकि नदियां हम सब के लिए जीवन प्राण हैं। कहा कि नौजवान पीढ़ी जरूर वृक्ष लगाएं। क्योंकि जल ही जीवन है, इसके लिए पेड़ पौधों की अति आवश्यकता होती है। इसलिए हमें पौधे लगाना चाहिए तथा उनकी देख- रेख अपने अंगों की तरह करनी चाहिए। उन्होंने मौजूद भक्तों को आगे बताया कि आजाद का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए।
भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ बारी-बारी से केन जल आरती की। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। बच्चे बोले हम राष्ट्र की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगा अपने घर में फहराना गर्व की बात होगी। हम सब लोग भी पूरे सम्मान के साथ तिरंगा अपने अपने घर में फहराएंगे। सभी श्रद्धालुओं ने उन बच्चों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया और धन्यवाद दिया। इस मौके पर वरिष्ठ जिला प्रवक्ता व को रोना योद्धा सम्मान से सम्मानित भरत बाबू गुप्ता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी पुष्पा कोटार्य नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल महेश प्रसाद गुप्ता नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर सैनी जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति उत्तरी नगर अध्यक्ष राजेश सोलंकी अंकित विश्वकर्मा देवेंद्र कुमार भारतीय कुलदीप नामदेव धीरज श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को लाई-गरी व इलायची दाने का प्रसाद वितरण किया गया। चलते समय जय श्रीराम व भोले बाबा के जयकारे लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular