Sunday, April 5, 2026
spot_img
HomeEntertainmentअक्षय कुमार से लेकर राजकुमार राव तक, बॉलीवुड सितारों ने दिया अपना...

अक्षय कुमार से लेकर राजकुमार राव तक, बॉलीवुड सितारों ने दिया अपना मतदान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज सुबह से वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड टीवी और खेल जगत से सेलेब्रिटी अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में सेलेब्स बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सितारों ने सिर्फ अपना मतदान किया साथ ही बाकी नागरिकों को भी उनके अधिकारों को पहचानने और समझने की अपील करते हुए मोटीवेट किया।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग चल रही है। मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चुनावी दौड़ में बॉलीवुड सेलेब्स भी योगदान दे रहे हैं। सबसे पहले फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार अपना वोट डालने बूथ पर पहुंचे। इसके अलावा अन्य कई फिल्मी सितारों ने नागरिक होने की ड्यूटी पूरी करते हुए वोट डाला। 

सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचा बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की तरफ से वोट डालने की शुरुआत की जिसके बाद कई और एक्टर्स स्टेशन पर मतदान के लिए पहुंचे। इनमें ‘मिर्जापुर’ स्टार अली फजल भी शामिल हैं जो बड़े ही कूल अंदाज में बूथ पर दिखाई दिए। सेंटर से बाहर निकलते हुए हाल ही में पिता बने अली ने उंगली पर लगे इंक मार्क दिखाया।
एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर को भी बांद्रा के पोलिंग बूथ पर स्पॉट किया गया। फरहान ने भी उंगली पर लगे वोटिंग मार्क के साथ फोटो खिंचवाई साथ ही उनकी बहन, फिल्ममेकर जोया अख्तर ने भी वोट डाला।
‘छुट्टी मत मनाइए, जाइए और वोट करें’- सोनू सूद
एक्टर सोनू सूद ने वोट कास्ट करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत की और सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जाकर मतदान करे। बहुत जरूरी है ये देश के लिए। छुट्टी मत मनाइए, जाइए और मतदान कीजिए।’
महाराष्ट्र में नई सरकार चुनने के लिए बुधवार को वोटिंग की जा रही है। इस मतदान के रिजल्ट्स शनिवार, 23 नवंबर को सामने आएंगे। इसके अलावा वेटरेन एक्ट्रेस शुभा खोटे को भी बूथ पर वोट कास्ट करने के बाद लौटते देखा गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular