HomeMarqueeओरांग नेशनल पार्क में शिकार की योजना बना रहे चार लोग गिरफ्तार

ओरांग नेशनल पार्क में शिकार की योजना बना रहे चार लोग गिरफ्तार

ओरांग नेशनल पार्क में गैंडे के शिकार की योजना बनाने के सिलसिले में दरंग पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने आज सोशल मीडिया के जरिए बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान नूर हुसैन, अबुल हुसैन, जाफर अली तथा नूर इस्लाम के रूप में की गई है।

गिरफ्तार लोगों के पास से एक .303 राइफल, गोला-बारूद, तीन मोबाइल हैंडसेट, पांच मोटरसाइकिल और कैंपिंग स्टोर जब्त किए गए हैं। वे नेशनल पार्क के अंदर जाकर शिकार करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस महानिदेशक ने दरंग पुलिस और इनपुट देने वाली इकाइयों को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular