Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeपूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.रामशरण दास को सपाईयों ने किया याद

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.रामशरण दास को सपाईयों ने किया याद

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रखर नेता आजीवन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके आदर्श और सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया गया।
आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राम सरण दास गुर्जर की जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व मंत्री पूर्व विधायक संजय गर्ग ने कहा कि चौधरी रामशरण दास गुर्जर हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे, जो पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। जिन्होंने सदैव पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। हमें उनके आदर्श और सिद्धांतों को सदैव अपनाना चाहिए। एमएलसी शाहनवाज खान ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राम शरण दास साधारण व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने सदैव सदा जीवन उच्च विचार को मानते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि चौ. दास के आदर्श और सिद्धांत आज हमारे बीच विचारधारा के रूप में विद्यमान हैं, जिन्हें हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रागिब अंजुम, महानगर अध्यक्ष मौ.आजम ने कहा कि स्वर्गीय राम शरण दास ने किसानों की लड़ाई लड़ी और दबे कुचले लोगों के लिए काम किया। फैसल सलमानी ने कहा कि स्व.राम शरण दास उनके राजनीतिक गुरु रहे, जिनसे उन्हें अपने जीवन में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। इस अवसर पर हसीन कुरैशी, इंजीनियर बृजेश शर्मा, गुलजार सलमानी, चौधरी जुमला सिंह, कुँवर पाल अहमदपुर, सुरैया, साबिर, मौ. आजम आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular