तीसरी बार ग्रा.प.ए. कप्तानगंज के अध्यक्ष बने फरेंद्र, संजय महामंत्री

0
96

अवधनामा संवाददाता

सतेंद्र पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व वरुणकांत महामंत्री चुने गए

कप्तानगंज, कुशीनगर। कस्बा स्थित जेपी इंटरमीडिएट कालेज में शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई कप्तानगंज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा तथा तहसील व ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने पहुंचकर संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों में परिचय पत्र वितरण किया।

बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कप्तानगंज के तहसील अध्यक्ष पद पर पुन: सर्वसम्मति से फरेंद्र पाण्डेय को चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, प्रमोद पाण्डेय तथा वरिष्ठ महामंत्री के लिए संजय मिश्र, महामंत्री वरुण कांत मिश्र, अनिल जायसवाल का सर्वसम्मति से चयन किया गया। ब्लाक अध्यक्ष रामकोला के पद पर राजीव कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री गौंड ने कहा कि पत्रकारिता की हर कदम जोखिम और चुनौती पूर्ण होती है। सरकार व पत्रकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। देश व समाज के उत्थान में दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संगठन के आवश्यकता व स्थापना पर विस्तृत चर्चा के उपरांत कहां कि पत्रकारिता में ग्रामीण पत्रकारों की भी विषेश महत्ता होती कभी कभी ग्रामीण घटना ही राष्ट्रीय पटल पर आ जाती है। ऐसे में ग्रामीण पत्रकारों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष फरेंद्र पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। बता दें कि फरेंद्र पांडेय कप्तानगंज से तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here