Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeपूर्वी चंपारण के 70 से ज्यादा विद्यालयों में घुसा बाढ का पानी

पूर्वी चंपारण के 70 से ज्यादा विद्यालयों में घुसा बाढ का पानी

जिले में बाढ और तटबंधो के टूटने के कारण कई प्रखंडों के स्कूलो में पठन-पाठन ठप्प है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 70 से ज्यादा सरकारी विद्यालयों में बाढ का पानी प्रवेश कर गया है,जिस कारण इन विद्यालयों में पढाई बाधित है। वही इन विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति संबंधित प्रखंड के अन्य विद्यालयों में कर दी गई है।

बताया गया कि इन विद्यालयों में कुछेक के परिसर में तो कुछ के सभी कमरों में पानी फैल गया है। वही कुछ विद्यालयों के फर्श पर दो फीट से उपर तक पानी जमा है।वही कई विद्यालयो के पहुंच पथ पर भी पानी भर गया है।

डीईओ संजीव कुमार के अनुसार फिलवक्त जिले के 15 प्रखंड के 72 विद्यालय बाढ से बुरी तरह प्रभावित है,जिसमे सर्वाधिक सुगौली प्रखंड के 18 विद्यालय है,वहीं दूसरे नंबर पर ढाका प्रखंड के 13 विद्यालयों के बच्चों की पढाई प्रभावित हुई है। रामगढ़वा प्रखंड के दस विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। आदापुर प्रखंड में तीन, अरेराज में पांच, बंजरिया में चार, बनकटवा में एक छौडादानो में एक, चिरैया में एक, केसरिया में पांच, मोतिहारी सदर प्रखंड में एक, पहाड़पुर में दो, पताही में एक, रक्सौल में एक, संग्रामपुर के छह विद्यालयों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।इसके साथ ही दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी बाढ की चपेट में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular