Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहर्षि वशिष्ठ मंदिर बढनी में प्राण प्रतिष्ठा की पांच दिवसीय विशेष पूजा...

महर्षि वशिष्ठ मंदिर बढनी में प्राण प्रतिष्ठा की पांच दिवसीय विशेष पूजा शुरू

जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य के श्रीमुख से विश्व में पहली बार वशिष्ठ रामायण कथा 18 से

बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मंदिर बढनी में प्राण प्रतिष्ठा की पांच दिवसीय विशेष पूजा शुरू हो गईं। सोमवार को वृंदावन धाम से पधारे आचार्य गणों ने विधि विधान से नवनिर्मित वशिष्ठ मन्दिर में मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ किया। आचार्य नीरज परासर और प्रभाकर मिश्र के मार्गदर्शन में 11 विद्वानों द्वारा महर्षि वशिष्ठ, माता अरुंधति और श्री राम सहित चारों भाइयों की प्रतिमाओं का जलाधिवास कराया गया।मुख्य यजमान भागवत प्रसाद मिश्र, चन्द्र भूषण मिश्र,सावित्री मिश्र, साधना मिश्रा, उषा मिश्रा ने यज्ञ में हिस्सा लिया। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज 18 फरवरी को बस्ती पहुंच जाएंगे तथा उसी दिन वशिष्ठ आश्रम बढ़नी में शाम 03 बजे से विश्व में पहली बार वशिष्ठ रामायण कथा सुनाएंगे।

बताया कि 18 से 26 फरवरी तक प्रत्येक दिवस 03 बजे से कथा और सायं 06 बजे से सांस्कृतिक संध्या होगी। मुंबई से बॉलीवुड गायक नीरज तिवारी मथुरा की प्रसिद्ध गायिका नम्रता सिंह, टीवी रियल्टी शो की प्रतिभागी रही उर्मिला राज, लखनऊ की मोहिनी द्विवेदी, राजेश आर्य, प्रसिद्ध गायिका डॉ रंजना अग्रहरि, सत्यम सिंह निक्कू, अमरेश पाण्डेय , धन्नू, धनुषधारी चतुर्वेदी, पंकज गोस्वामी, प्रभा त्रिपाठी, जागृति सिंह, अनमोल शाही शुभम गुप्ता सहित दर्जनों ख्यातिलब्ध कलाकार कथा पंडाल में श्रोताओं को भजन के सागर में हिलोरे लगवाने आ रहे हैं। पूजा समारोह में अध्यक्ष सतीश मिश्र, रत्नेश मिश्र, आशुतोष कुमार, संतोष मिश्र, राकेश मिश्र, विकास मिश्र अंशु मिश्र सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular