मुंबई । बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस का इंतजार अब और रोमांचक हो गया है। फिल्म का पहला गाना ‘वारूं फॉरएवर’ (Vaaroon Forever) रिलीज कर दिया गया है। गाने में गुड्डू और बबलू की लव लाइफ की झलक देखने को मिलती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।गाने के जरिए ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के किरदारों का एक अलग और भावनात्मक पक्ष सामने आता है।
वहीं, फिल्म से जुड़ी कहानी और किरदारों को लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है।‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के लोकप्रिय किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘वारूं फॉरएवर’ की रिलीज के साथ फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी उत्साह देखने को मिल रहा है।





