Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeअग्नि शमन और आपदा मित्रों ने आग से बचाव का दिया गया...

अग्नि शमन और आपदा मित्रों ने आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

सिद्धार्थनगर। बुद्धा पब्लिक स्कूल सूपा राजा में शनिवार को अग्नि शमन और आपदा मित्रों ने आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।

अग्नि शमन और आपदा मित्र आपदा सखियों द्वारा बच्चों को आग के बारे बताते हुए आपदा मित्र सुनील कुमार यादव ने प्रमुख रूप से सिलेंडर में लगी आग को भीगे सूती बोरे से बुझाना, सिलेंडर लगी आग यदि रेगुलेटर के पास है तो अंगुली रख करके बुझाना, अग्निशमन यन्त्र से आग बुझाना साथ ही रसोई घर में पालीथीन और अन्य प्लास्टिक के बर्तन ना रखें, जो कपड़ा पहने हैं उससे गैस चूल्हे से बर्तन को ना उतरे आदि।

नसीरूदीन खान अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह ने बताया कि आग लगने पर क्या करें और क्या ना करें। विस्तृत चर्चा करते हुए कहा, शान्त रहे, घबराए नहीं, यदि कपड़े में आग लग जाये रूकें, झुकें, और जमीन पर तब तक लुढ़के जब आग बुझ ना जाये आदेश कुमार यादव ने आग बुझाने के लिए मुख्य रूप से पानी ,फॉर्म ड्राई, पाउडर ,कार्बन डाइऑक्साइड वेट केमिकल क्लीन एजेंट आदि का प्रयोग किया जाता है।

इस अवसर पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी नसीरुद्दीन खान, पवन कुमार अजय प्रताप अनिल कुमार राम बच्चन यादव आदि अग्निशमन विभाग के और आपदा मित्रों में महेंद्र मिश्रा हरिओम दुबे, सुनील कुमार, दुर्गेश ओझा, प्रमोद ओझा, राजकिशोर यादव, प्रेम कुमार, सरोज, शिवा कुमारी, सीमा कुमारी, विद्यालय के प्रबंधक रोशन, अध्यापक, ओम प्रकाश, अभिनाश, मधु आदि सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular