Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeNationalफरवरी में मार्च वाली गर्मी, कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम का हाल?...

फरवरी में मार्च वाली गर्मी, कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम का हाल? पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान

फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है, हालांकि सुबह-शाम ठंडक है। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 14-15 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, फिर आंधी-बारिश संभव है। यूपी-बिहार में अगले पांच दिन धूप खिली रहेगी, लेकिन 17-18 फरवरी को यूपी में बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर 16-17 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जिसमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के 6 राज्यों में 14 से 17 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

फरवरी के महीने में ही मार्च वाली गर्मी महसूस होने लगी है, हालांकि सुबह-शाम मौसम ठंडा रहता है और हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। धूप और ठंड के इस खेल के बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिन में यहां मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा रह सकता है। 14 और 15 फरवरी को मौसम साफ रहेगा हालांकि उसके बाद आंधी और बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम का हाल?

यूपी और बिहार की बात करें तो यहां मौसम साफ रहने वाला है। अगले 5 दिनों तक सर्दी कम रहेगी और धूप खिला रहेगी। 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह पर बारिश भी हो सकती है।

16-17 फरवरी को भारी बारिश की चेतावनी

पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड में 16-17 फरवरी को भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, गढ़वाल जिलों में इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन 15 फरवरी के बाद से बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 17 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान आंधी तूफान और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं भी चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular