Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeएफबीडी ट्रस्ट ने कोरोना पीड़ितों को ऑक्सीजन सिलेण्डर कराये उपलब्ध

एफबीडी ट्रस्ट ने कोरोना पीड़ितों को ऑक्सीजन सिलेण्डर कराये उपलब्ध

FBD Trust made oxygen cylinders available to Corona victims

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर।(Saharanpur)  फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट कोरोना महामारी के इस दौर में जरूरतमन्दों की सेवार्थ रक्तदान व प्लाज्मा दान की सेवा के साथ-साथ कोविड मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए ऑक्सीजन भी उपलब्ध करा रही है। पिछले 14 दिनों में ट्रस्ट ने दानदाताओं के सहयोग से दस सिलेण्डर खरीदे है, जबकि सेवार्थ चार छोटे सिलेण्डर एन्टील्स सिक्योरिटी के मालिक मेजर विशाल तनेजा ने ट्रस्ट को दान दिये।

एफबीडी ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य अर्जुन शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट ने अपने नम्बर जनहित में जारी किए हुए है लगातार पीड़ितो के मदद के लिये फोन आ रहै है। हम प्रयासरत है कि सबकी मदद हो सकंे। ट्रस्ट के पास सीमित संसाधन होने के बाद भी हरसम्भव मदद की जा रही है। ऑक्सीजन की मदद के लिये 9897426779, रक्त प्लेटलेट्स की मदद के लिए 99910810015 पर सम्पर्क कर सकते है। अध्यक्ष पंकज पाँचाल ने बताया कि हमारी टीम के डॉक्टर नीता यादव, विनीत रामपाल, अमित जैन द्वारा घर पर जाकर उपचार से 26 मरीजो को घर पर ही स्वस्थ किया गया। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से 86 मरीजो को स्वस्थ किया गया। कोरोना से पीड़ित 26 मरीजो को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई गई। रक्त प्लेटलेट्स व प्लाज्मा दिलाकर 84 लोगो की मदद की गयी। निजी व सरकारी अस्पताल में 46 मरीजो को भर्ती करवाकर उचित व्यवस्था करवाई गयी। आर्थिक रूप से गरीब 14 मरीजो को दवा, नेबुलाइजर, व ऑक्सिमीटर उपलब्ध करवाए गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular