Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसानों ने दिया अल्टीमेट टाईम 30 नवंबर तक नहीं बनी सड़क तो...

किसानों ने दिया अल्टीमेट टाईम 30 नवंबर तक नहीं बनी सड़क तो होगा आदोलन!

नजीबाबाद – किसान यूनियन महात्मा प्रधान ने नेकपुर से जोगीरम्पुरी संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू न होने से नाराज किसानों ने उप जिलाधिकारी नजीबाबाद को ज्ञापन देकर अपनी समस्या का समाधान करने की मांग की है, किसानों ने चेतावनी दी है अगर 30 नवंबर तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क मार्ग का कार्य शुरू नहीं होता है तो वह अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य होंगे! भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने उप जिलाधिकारी अधिक कुंवर बहादुर सिंह को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि विगत दिनांक 7 अक्टूबर 2024 को लोक निर्माण विभाग में धरने का आयोजन किया गया था जिसमें सहायक अभियंता पांडे द्वारा लिश्रित में नेकपूर से जोगीरम्पुरी संपर्क मार्ग को विशेष मरम्मत या नर्व निर्माण के लिए 30 नवम्बर तक के लिय आश्वासन दिया गया था, जिसकी प्रति ज्ञापन के साथ संलग्न है किन्तु आश्वासन के समय मे मात्र दो दिन शेष रह गये है 2 महीने में भी उस दिशा में विभाग द्वारा कोई कार्य न किये जाने के कारण भारतीय किसान युनियन प्रधान आगामी 30 नवंबर से लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में जकी मलिक, जितेंद्र हुड्डा, विपिन कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, कपिल चौधरी, कुलदीप मोर, एवं सूरज आदि मौजूद रहे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular