Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeमशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी

पिछले एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में भर्ती पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। उसके बाद वह खुद बीमार हो गई हैं।

पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी, जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक आज सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई। हालांकि, अभी उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

बिहार के सुपौल जिले के हुलास में जन्मी शारदा सिन्हा लोकगीत और शास्त्रीय संगीत की मशहूर गायिका हैं। शारदा सिन्हा मुख्य तौर पर मैथिली और भोजपुरी गीतों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ गाए हैं, जो बेहद लोकप्रिय हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular