HomeMarqueeनशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी : शक्ति...

नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी : शक्ति अवस्थी

फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस (26 जून) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत राम सनेही मेमोरियल हॉस्पिटल, फतेहपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। इससे बचाव के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती शक्ति अवस्थी रहीं। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के समक्ष एक गंभीर सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनकर उभर रहा है।

विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक, परिवार और संस्थान को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। श्रीमती अवस्थी ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को भी जन्म देता है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें और नशा मुक्ति अभियान को जन-आंदोलन बनाने में सहयोग दें। कार्यक्रम में रीजनल कोऑर्डिनेटर यूपीवीएचए लखनऊ पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस समाज को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों और उनकी अवैध तस्करी से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत के निर्माण में स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जागरूकता, परामर्श और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ही नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशीष कुमार (साइकियाट्रिक नर्सिंग ऑफिसर) एवं सतीश कुमार (वार्ड असिस्टेंट, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम) सहित अन्य कर्मियों ने भी सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular