जलजीवन मिशन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0
298

जलालपुर अंबेडकरनगर। जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने तहसील में उप जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन के उपरांत अपनी मांगों के समर्थन में मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौपा। पत्र में कर्मचारियों का कहना है कि 3 माह से बकाया वेतन न मिलने से उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है बार-बार निवेदन किए जाने के बाद भी वेतन भुगतान नहीं किया गया उनकी मांग है कि बकाया वेतन अभिलंब भुगतान किया जाए, वेतन वृद्धि लगाई जाए जिससे कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान हो सके उनका कहना है कि वेतन वृद्धि समय से नहीं की जाती तथा वेतन भी समय से नहीं दिया जाता है धरना प्रदर्शन करने वालों में कर्मचारी उमेश कुमार उपाध्याय ,शिवकुमार, अखिलेश, मन्दन, अमरनाथ, संदीप कुमार, अजय कुमार, फूलचंद, सहित दर्जनों कर्मचारी उक्त अवसर पर उपस्थित रहे अंत में कर्मचारियों ने प्रदर्शन के पश्चात उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार गरिमा भार्गव को अपना मांग पत्र सौपा जहां उन्होंने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here