जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई आयुष समिति की बैठक

0
6438

हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत जिला आयुष समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने भदैचा कुतवापुर में निर्माणाधीन 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय के सम्बन्ध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी आशा रावत को निर्देश दिये कि चिकित्सालय के निर्माण पर नजर रखे और समस्त निर्माण कार्य मानक के अनुसार गुणवत्ता परक एवं समय पर पूर्ण करायें और जिन चिकित्सालयों का निर्माण पूरा हो गया है उनकों शीघ्र हैण्ड ओवर कराते हुए चिकित्सीय सेवाये प्रारम्भ करायें।

उन्होने कहा कि आयुर्वेदि, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सालयों में आने वाले अधिक से अधिक मरीजों की जांच कराये और दवायें उपलब्ध करायी जाये और दवाओं की उपलब्धता बनाये रखें। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी आशा रावत ने जिलाधिकारी को बताया कि सभी चिकित्सालयों में औषधियां उपलब्ध है और सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में विद्युत कनेक्शन हो गया है तथा 16 होम्योपैथिक आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर आशा, ए0 एन0एम0 का अबद्वीकरण किया जा चुका है और शेष 05 सेन्टरों पर आबद्वीकरण होना है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here