Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homekhushinagar"मेरी माटी, मेरा देश" कार्यक्रम उप्र की धरती का स्वर्णिम दौर- सांसद

“मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम उप्र की धरती का स्वर्णिम दौर- सांसद

माटी के महत्व को हम सभी को समझना होगा- राजेश्वर

हम अपनी माटी पर गर्व करना सीखें- डीएम

 

कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव” भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित मेरी माटी मेरा देश एवं अमृत कलश अभियान के दृष्टिगत वृहद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को रविंद्र नगर धुस स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण पश्चात दीप प्रज्वलन एवं मां शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई।

इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के उद्देश्यों, इस का महत्व आदि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव दो वर्ष पूर्व से मनाया जा रहा है। इस काल में देश के अमर वीर सपूतों/उनके आश्रितों को सम्मानित किए जाने हेतु अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व व जिला प्रशासन द्वारा पूरे देश में प्रत्येक गांव/शहर के प्रत्येक घर से एक मुठ्ठी मिट्टी/अक्षत अमृत कलश में एकत्रित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/महापुरुषों को सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज अथक प्रयासों से गरीबों के कल्याण हेतु आगे ले जाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को देश का नेतृत्व करने का गौरव मिला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में देश के युवाओं व महिलाओं को सम्मिलित कर देश अग्रणी श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2045 तक पंच प्रण देश वासियों के लिए तय किया है, इसके लिए सभी की एकजुटता व नागरिकों में कर्तव्य की भावना पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से उ0प्र0 की धरती स्वर्णिम दौर में प्रवेश किया है, किसी भी मुकाम पर हम खड़े होकर कह सकते हैं कि दुनिया के पटल पर भारत अपनी अलग पहचान बना चुका है। उ0प्र0 बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष/दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमे माटी की महत्व को समझना है तथा अनुशासित व्यवस्था करना हम सब की जिम्मेदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र ने कहा कि 75 वर्ष बाद प्रधानमंत्री ने चिंतन किया। जिन वीर सपूतों ने देश आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति दी, आज हम सेनानियों/उनके आश्रितों, परिजनों को ढूंढने के कार्य किया। कार्यक्रम को विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौंड, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्र द्वारा अभिनव भारत निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान आत्माओं/उनके परिजनों को प्रणाम करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को विश्व का नेतृत्व का जगत गुरु महात्मा बुद्ध ने किया था। जी- 20 भारत विश्व को नेतृत्व देने को तैयार है। आज राष्ट्र गौरवशाली है, आज हम स्वयं में महसूस करते हैं। अपनी माटी अपना देश की भावना पैदा करने के लिए हम अपनी माटी से गर्व करना सीखें, स्वर्ग वाले ये ना सोचे कि हमारा बलिदान बेकार गया। अंत में जिलाधिकारी ने आए हुए सभी जन प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में विधिवत जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular