HomeInternationalराजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

कोलंबो: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-श्रीलंका संबंधों, रक्षा एवं समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और श्रीलंका केवल करीबी पड़ोसी ही नहीं, बल्कि “सभ्यतागत जुड़वां और समुद्री साझेदार” हैं। दोनों देश अपने विकास, जनता के कल्याण और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनकी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। भारत ने यह भी दोहराया है कि संकट की घड़ी में वह श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

रक्षा और समुद्री सहयोग पर जोर

राजनाथ सिंह की यह श्रीलंका यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। भारत और श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह यात्रा करीब 38 वर्षों बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की श्रीलंका यात्रा होने के कारण भी महत्वपूर्ण है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular