इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी सैफई के निर्देशन में शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय कुइया में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य रामजनम सिंह ने बताया कि शासन द्वारा बेसिक शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इनका लाभ के लिए प्रतिदिन बच्चों विद्यालय भेजें शासन द्वारा अब स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल ऐप के माध्यम से भी शिक्षण हो रहा है जिससे बच्चे देश और दुनिया के साथ कदम मिलाकर चल सकें।ग्राम प्रधान चन्दगी राम यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज विद्यालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं शिक्षक मनोयोग से शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
अतः आप सब भी अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें।कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने स्वागत गान एवं अन्य विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।शिक्षा चौपाल में संकुल शिक्षक अनुपम कौशल ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पांच बच्चों को प्रमाण पत्र मेडल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साह वर्धन किया। इन बच्चों को इस स्तर पर सहयोग करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया। चौपाल में मुहम्मद गुलरेज,श्रीमती मंजू भदौरिया,निधि गुप्ता शालिनी,दिव्यलोक ,मनोज मिश्रा,अरविंद,अवधेश,देवेंद्र, अजय,श्याम मिश्रा,अंजली सहित कई अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।अंत में नोडल शिक्षक संकुल अनुपम कौशल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।





