भाकियू श्रमिक जनशक्ति के दखल पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बाराबंकी। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने दलित की लाठी डंडो से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित दलित शिकायत लेकर पुलिस के पास पंहुचा तो पुलिस ने पीड़ित को थाने मे बैठकर टालमटोल करती रही, आखिर मे पीड़ित ने भाकियू श्रमिक जनशक्ति के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अब्बास ज़ैदी ने मामले को संज्ञान मे लेते हुवे फतेहपुर सीओ से बात कर मामले पर कार्यवाही करने की मांग की जिसके बाद सीओ ने फतेहपुर थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्जकर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस हरकत मे आई और पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकि आरोपी फरार चल रहे है।
मामला तहसील फतेहपुर के ग्राम बेहटी निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र कीढ़ा ने बताया की हमारे ही गाँव के रहने वाले समर सिंह, ब्रजेश कुमार, जय कुमार पुत्रगण केशव राम व केशव राम, संतोष सिंह पुत्रगण कुंवर बहादुर और शुभम पुत्र संतोष कुमार ने हमारे खेत की चक रोड जोत लिया जब हमने इसका विरोध किया तो इन लोगो ने हमको और हमारी पत्नी राधेश्वरी को जमकर मारापीटा और जातिसूचक गालिया देने लगा। किसी तरह हम लोगो ने भागकर जान बचाई।
पीड़ित वीरेंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस से करके वापस लौट रहे थे जैसे ही वीरेंद्र कुमार गाँव के मोहम्मद नसीर के घर के पास पहुंचे ही थे तो वहाँ पहले से मौजूद दबंगो ने देखते ही माँ-बहन की भद्दी गालियां देने लगे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा पुलिस कप्तान और डीएम से शिकायत कर रहे हो पुलिस हमारा कुछ नही कर पायेगी क्युकि पुलिस को हमने मुट्ठी भर रुपये दिए है। इसके बाद दबंग केशव राम के उकसाने पर दबंगो ने पीड़ित वीरेंद्र कुमार पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से को पीटने लगे।
शोर शराबा सुनकर गाँव के लोग बचाने आए, तब बृजेश और समर सिंह ने प्रार्थी के गले से ‘ॐ’ लिखा सोने का लॉकेट छीन लिया और कहा कि “पासी के गले में यह ॐ शोभा नहीं देता।” तुम अछूत लोग भगवान को भी अपवित्र कर रहे हो। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि यदि पुलिस के पास गए तो जान से मार देंगे और कहा कि हम यहाँ के प्रधान हैं, पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। प्रार्थी ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसे देखकर विपक्षी भाग गए। प्रार्थी पूर्व में भी कई बार शिकायत कर चुका है, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं।
प्रार्थी अपने घर का अकेला लड़का है और उसे अपनी जान का सख्त खतरा है। इस सम्बन्ध मे भाकियू (श्रमिक जनशक्ति) जिलाध्यक्ष मोहम्मद अब्बास ज़ैदी ने कहा कि “भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के किसी भी कार्यकर्ता भी गरीब या मजलूम का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन पीड़ित वीरेन्द्र कुमार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पुलिस की कार्यप्रणाली पर नजर रखेगा। इस सबन्ध मे जब फतेहपुर थानाध्यक्ष से जानकारी की गई बताया की मुकदमा दर्ज है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।





