Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध डीटीएफ की कार्रवाई, 14 किशोर श्रमिक...

बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध डीटीएफ की कार्रवाई, 14 किशोर श्रमिक मिले

दस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) ने शनिवार को शोहरतगढ़, बाणगंगा, खुनुवां और बर्डपुर क्षेत्र में बाल एवं किशोर श्रम के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अभियान के दौरान 14 किशोर श्रमिकों को चिन्हांकित किया। मामले में 10 नियोजकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

डीटीएफ ने जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की,उनमें मुन्ना ऑटो सर्विस, राजेश ऑटो पार्ट्स, रघुनाथ ऑटो गैरेज (शोहरतगढ़),गौतम टायर हाउस, यादगार फैमिली रेस्टोरेंट, अमजद ऑटो रिपेयरिंग सेंटर, दीपक ऑटो गैरेज (बाणगंगा),गुडलक स्पेयर्स एंड ऑटो पार्ट्स, मेराज ऑटो पार्ट्स, शहजाद ऑटो गैरेज (खुनुवां),प्रियांश रेस्टोरेंट एंड ढाबा, लुम्बिनी रोड (बर्डपुर) शामिल हैं।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चिन्हांकित श्रमिकों और संबंधित नियोजकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी, एएचटीयू से मुख्य आरक्षी गंगेश सिंह, आरक्षी समरजीत चौरसिया और डीटीएफ सदस्य जय प्रकाश गुप्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular