HomeNationalमुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस पर दी शुभकामनाएं

आज भारत के गौरव, तिरंगे का अंगीकरण दिवस है। हर वर्ष 22 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1947 में आज ही के दिन संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था । इसअवसर पर मुख्यमंत्री

डाॅ. माेहन यादव ने शुभकामनाएं देते हुए अधिकारों के संरक्षण का संकल्प दाेहराया है।

मुख्‍यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा, ”राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज ही के दिन हमारे देश के संविधान द्वारा तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार किया गया था। मां भारती की सेवा के लिए अप्रतिम ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला तिरंगा प्रत्येक भारतवासी के लिए आन-बान-शान का प्रतीक है। आइए, इस पावन अवसर पर देश की सेवा के लिए अपने नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन और अधिकारों के संरक्षण का संकल्प लें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular