HomeMarqueeडा.हरिहर सिंह के विश्वविद्यालय के सदस्य नामित

डा.हरिहर सिंह के विश्वविद्यालय के सदस्य नामित

गाजीपुर। राज्यपाल सचिवालय लखनऊ के कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डा.सुधीर एम. बोबडे ने 5 जून 026 के जारी पत्र के माध्यम से कुलपति सिद्वार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्वार्थनगर ने विश्वविद्यालय में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार व कुशल संचालन के लिए एक सदस्य न्यायिक व तीन सदस्य सामान्य का दो वर्ष के लिए नामाकंन किया।

जिसमें डाक्टर हरिहर प्रसाद सिंह प्राचार्य सेवानिवृत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर, मंजू मिश्र सेवानिवृत्त प्राचार्य बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज, गोरखपुर, प्रोफेसर अशोक कुमार भूगोल विभाग श्री कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया व एक सदस्य न्यायिक न्यायमूर्ति अनिल कुमार सेवानिवृत्त पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद को नामित किया।

शैक्षिक महासभा के प्रदीप ने बताया कि जनपद में शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान के दृष्टिगत रखते हुए डाक्टर हरिहर प्रसाद सिह को दूसरी बार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सदस्य के रूप मे नामित किया गया है। शुक्रवार को सूचना मिलते ही उनके शुभचिन्तको हर्ष की लहर दौड़ गयी। उनके आवास पर शुभकामना देने वालो का तांता लगा रहा, एक दूसरे को मिठाईयां बांट खुशी मनायीे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular