सीबीएसई द्वारा 12th सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए एडमिट उपलब्ध करवा दिए गए हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स स्कूल से वहीं प्राइवेट छात्र ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश पत्र स्कूल लॉग इन पर उपलब्ध करवाए गए हैं। ऐसे में रेगुलर स्टूडेंट्स अपने स्कूल में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से सम्पर्क करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा प्राइवेट स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड सीधे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि सभी विषयों के लिए परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी।
स्कूल परीक्षा संगम से डाउनलोड कर लें रेगुलर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड
आपको बता दें कि रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा संगम पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए हैं। यहां से स्कूल प्रधान एडमिट कार्ड निकालकर उस पर मोहर लगाकर छात्रों में वितरित कर दें।
प्राइवेट स्टूडेंट्स ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें और मुख्य वेबसाइट पर जाएं।
- Latest @ CBSE में Issuance of Admit Cards for Supplementary Examinations, 2026 पर क्लिक करें।
- पीडीफ में दिए https://apps.cbseit.in/comptt/ पर क्लिक करें।
- अब एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर/ पिछला रोल नंबर वर्ष/ नाम दर्ज करने के बाद सिक्योरिटी कोड भरकर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
CBSE Class 12 supplementary Admit Card Direct Link
एग्जाम के लिए टाइमिंग
सीबीएसई 12th सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। हालांकि, कुछ विषयों के लिए प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे वहीं कुछ विषयों के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। पेपर के लिए टाइमिंग विषयों के अनुसार सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 तक वहीं कुछ विषयों के लिए सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक रहेगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।





