डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आगामी 23 दिसंबर को डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर शनिवार को डुमरियागंज कस्बे में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संघ से जुड़े लोगों ने घर-घर पहुंचकर हिंदू जनमानस को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि 23 दिसंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र प्रचारक अनिल सम्मलित होंगे, वही बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन शामिल होंगे।
इस दौरान मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, अमरेंद्र त्रिपाठी, रमेश सोनी, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, अजय अग्रहरि, गणेश विश्वकर्मा, अभिषेक युवराज, रविन्द्र शर्मा, कन्हैया आदि मौजूद रहे।





