Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherसड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, स्कूली वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण अनिवार्य

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, स्कूली वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण अनिवार्य

कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

बिना फिटनेस स्कूली वाहन संचालन पर पूर्ण रोक के निर्देश

एनएचआई को फतेहपुर प्रवेश पर साइनेज लगाने के आदेश

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व बैठक के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने एनएचआई कानपुर को निर्देशित किया कि कानपुर से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर फतेहपुर के प्रवेश द्वार पर बड़ा साइनेज बोर्ड लगाया जाए। साथ ही अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, टेबल टॉप एवं साइनेज लगाने के निर्देश दिए। विद्यालयों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूली वाहन चालकों का शत-प्रतिशत नेत्र परीक्षण कराया जाए तथा इसका प्रमाण पत्र भी सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही बिना फिटनेस वाले किसी भी स्कूली वाहन के संचालन पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने आरटीओ एवं पुलिस विभाग को प्रवर्तन कार्यवाही प्रभावी और संवेदनशील तरीके से करने के निर्देश दिए। गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में समाजसेवियों को जोड़ने तथा विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। इसके साथ ही वाहन चालकों एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स (स्कूल, कॉलेज, ढाबा, टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप कर्मियों) को प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में गठित जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) टीम नियमित पेट्रोलिंग संवेदनशीलता के साथ करे।

साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर एवं व्हाइट लाइन पेंटिंग का कार्य समय से पूर्ण कराया जाए। बैठक में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब एवं परिवहन समितियों की नियमित बैठक कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, यातायात विभाग, एनएचआई के अधिकारी, समाजसेवी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular