डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, अवैध कब्जेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

0
310

उरई (जालौन)।सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली उरई में किया गया, जिसमें जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आम जनमानस से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के दौरान विशेष रूप से भूमि विवादों, अवैध कब्जों, तथा राजस्व संबंधी शिकायतों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद तहसीलदार एवं लेखपालों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर यदि किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण पाया जाता है, तो तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करते हुए बेदखली सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होता है, तो संबंधित लेखपाल की भूमिका की भी जांच कर उसके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी थानों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि थाना समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह जनता से सीधा संवाद व विश्वास स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इस अवसर पर तहसीलदार श्रेष मिश्रा, एसएचओ अरुण राय आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here