Sunday, May 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम पंचायत खुरहुरिया व मड़नी में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव...

ग्राम पंचायत खुरहुरिया व मड़नी में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान

ग्राम पंचायत भवन पर चौपाल कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत खुरहुरिया में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव शीला पटेल ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।

उक्त अवसर पर पंचायत सचिव शीला पटेल, ग्राम प्रधान शेषमणि चौधरी, रोजगार सेवक मनोज कुमार चौधरी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री , जगदीश , नारायन, मुन्ना, प्रभू, रामदेव, घनश्याम, रामवेलास, राज प्रसाद, गणेश शंकर, केदारनाथ, रामदेव, हबीबुल्लाह, रामभजन, सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं ग्राम चौपाल मड़नी में पंचायत सचिव अनूप रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभाग से संबंधित तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। अध्यक्षता कर रहे सचिव अनूप रावत ने सड़क, पानी, आवास, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन आदि के बारे में जानकारी दिया।

उक्त अवसर पर पंचायत सचिव अनूप रावत, रोजगार सेवक राम दयाल,कलीम, सफाई कर्मी बजरंगी, इशरार अहमद, राजकुमार, फिरोज, राकेश,विमलावती, सालिकराम आदि कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular