Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeItawaडीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलन...

डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया आगाज़

महोत्सव में आने वाले लोग हमारे द्वारा की गई तैयारी में अगर कुछ परिवर्तन की चाह रखते हो तो अपने विचार व फीडबैक भी जरूर दें- डीएम

महोत्सव को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है- एस एस पी

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने रविवार को इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया।यह प्रदर्शनी एक महीने तक चलने वाली एवं महोत्सव के विधिवत शुभारंभ परंपरागत बेदी पूजन कार्यक्रम पंडित जी द्वारा कराया गया एवं शहीद स्मारक स्तंभ के पास तिरंगा झंडा का राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण करने के बाद सभी अधिकारियों ने शहीद स्तंभ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। महोत्सव में बैंड बाजे के साथ सभी का स्वागत करते हुए महोत्सव पंडाल में कार्यकारिणी की ओर से प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों का सम्मान किया गया।डीएम ने कहा कि यह प्रदर्शनी 115 वर्ष पुरानी है,यह महोत्सव जनपद इटावा का लोक पर्व है आज इसका शुभारंभ किया गया है,मैं इटावा वासियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं प्रदर्शनी में ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और इस महोत्सव का आनंद लें।

उन्होंने कहा कि एक माह तक पंडाल और प्रदर्शनी के मैदान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि यहां अधिक से अधिक संख्या में आए और कार्यक्रमों का आनंद लें।उन्होंने यह भी कहा कि महोत्सव में आने वाले लोग हमारे द्वारा की गई तैयारी में अगर कुछ परिवर्तन की चाह रखते हो तो अपने विचार व फीडबैक भी जरूर दें साथ ही उन्होंने यह भी बताया इस नुमाइश में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट भी लाया गया है,इसका आप सभी के द्वारा आनंद लिया जाए।उन्हेंने कहा कि प्रदर्शिनी में विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा, सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शिनी की पुरानी फोटोग्राफ्स एकत्रित की जा रही हैं,जिससे प्रदर्शिनी को यादगार बनाया जा सके।उन्होंने सभी आयोजकगणो से अपील की कि पूर्ण मनोयोग से कार्य करें,जिससे कि प्रदर्शिनी को और अच्छा बनाया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है ऐसे आयोजन में आने वाले लोग विशेष रूप से महिला सुरक्षा को वरीयता दी गई है। उन्होंने कहा कि आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए 24 घंटे पुलिस बल भी तैनात रहेगी साथ ही यह भी बताया कि यह नुमाइश शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न करेंगे सभी लोग निर्भीक होकर नुमाइश का आनंद लें। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम,अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संदीप श्रीवास्तव,नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, उप जिलाधिकारी न्यायिक,सिओ सिटी, सिओ जसवंतनगर,जनरल सेक्रेटरी विक्रम सिंह राघव,वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमशंकर शर्मा,समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।मंच का शानदार संचालन कुश चतुर्वेदी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular