Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम निधि गुप्ता वत्स ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था जांची

फतेहपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मध्यान्ह 12:00 बजे किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की बाह्य सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की, जिसमें सभी कैमरे सुचारू रूप से क्रियाशील पाए गए। इसके साथ ही वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। मौके पर एक हेड कॉन्स्टेबल एवं तीन कॉन्स्टेबल 24 घंटे सुरक्षा में तैनात पाए गए।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा मानकों के तहत लगाए गए फायर सिलेंडरों की वैधता की भी जांच की, जो भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी (ईवीएम) एवं उप निदेशक कृषि फतेहपुर, वेयरहाउस इंचार्ज/उप जिलाधिकारी सदर तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना और आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular