Homekhushinagarरामकोला थाने में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद

रामकोला थाने में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद

अवधनामा संवाददाता

चार मामलों का मौके से निस्तारण

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल द्वारा मंगलवार को रामकोला थाने में जनसमस्याए सुनी। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर चार मामलों का निस्तारण किया तथा अन्य को संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष भू पैमाईश, भूमि बटवारा, पारिवारिक विवाद, अवैध कब्जा जैसी समस्याएं आई, जिन्हें दोनों पक्षों की उपस्थिति में कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान कराया गया एवं कुछ समस्याएं संबंधित लेखपाल कानूनगो व थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस क्रम में वहां उपस्थित ग्राम प्रधानों से भी जिलाधिकारी ने बातचीत की व ग्राम प्रधानों के क्षेत्र में समस्याओं के बारे में जाना। जिलाधिकारी ने उक्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु लेखपाल, कानूनगो तथा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मोहम्मद जफर भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular