Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम एवं एसपी ने किया फ्लैग मार्च/पैदल गश्त, दिलाया सुरक्षा का भरोसा

डीएम एवं एसपी ने किया फ्लैग मार्च/पैदल गश्त, दिलाया सुरक्षा का भरोसा

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा त्यौहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा व जुमें की नमाज के दृष्टिगत व जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु शुक्रवार को सदर थाना के कस्बा में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया तथा आमजनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।

शुक्रवार को डीएम डॉ0 राजा गणपति आर एवं एसपी डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा जुमें की नमाज व त्यौहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी के दृष्टिगत जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आम जनमानस से संवाद स्थापित किया गया तथा सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, विश्नजीत सौरयान, एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर थाना प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रभारी, महिला थानाध्यक्ष मय टीम तथा थाना स्थानीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular