अमेठी। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र दिव्यांश यादव अमेठी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तर पर संपन्न ट्रायल्स में 46-48 किग्रा भार वर्ग में दिव्यांश यादव का चयन किया गया। उन्होंने अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।दिव्यांश की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह तथा प्रबंध समिति की सचिव व पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ अमीता सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दिया है।
डॉ अमीता सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य अमेठी के युवाओं को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रगति के अवसर प्रदान करना है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा कि हमारा सपना है कि अमेठी का युवा विश्वपटल पर देश का प्रतिनिधित्व करें।विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स पर भी ध्यान दिया जाता है स्कूल के बॉक्सिंग कोच विपिन इसके लिए नियमित प्रैक्टिस करवाते हैं।





