Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeमंडलायुक्त ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना का निरीक्षण

मंडलायुक्त ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना का निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। मंडलायुक्त ने ताज होटल के सामने स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित फूड कोर्ट का निरीक्षण किया और निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने आज निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम व अवर अभियंताओं को साथ लेकर ताज होटल के सामने कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी के तहत उक्त स्थल पर फूड कोर्ट प्रस्तावित है। उधर नगर निगम शहर के 15 अस्थायी कूड़ाघरों को हटाने के अभियान के तहत उक्त स्थल से कूड़ाघर हटाकर उसका सौंदर्यीकरण करा रहा है। आज उक्त स्थल पर टायल लगाने का कार्य किया गया।
अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम ने बताया कि नगर निगम द्वारा 75 घंटे के विशेष सफाई अभियान के तहत शहर के जिन 15 अस्थायी कूड़ाघरों को समाप्त कर उनका सौंदर्यीकरण कर रहा है उनमें ताज होटल के सामने वाला स्थान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थल पर वॉल पेंटिंग आदि करायी जायेगी और सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त वहां स्मार्ट सिटी के तहत फूड कोर्ट भी बनाने का प्रस्ताव है। मंडलायुक्त ने आज उक्त स्थल का निरीक्षण करते हुए पुल के साइड में पत्थरों की पेचिंग तथा कुछ अन्य कार्याे के सम्बंध में दिशा निर्देश दिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular