Saturday, March 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमण्डलायुक्त व एसएसपी ने शहर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर यातायात व...

मण्डलायुक्त व एसएसपी ने शहर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर यातायात व अतिक्रमण पर दिये दिशा निर्देश

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, व एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों क साथ यातायात सुगम बनाने , पार्किंग व्यवस्था सुधारने , शहर क्षेत्र में जहॉ ट्रैफिक अधिक रहता है वहॉ पाइलट प्रोजेक्ट पर वन वे व्यवस्था लागू करने के प्रयासों के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया व अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। लोगो की यातायात समस्या को देखते हुए दुकानदारों से संवाद स्थापित कर आवश्यक निर्देश देते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये जिससे सड़को पर जाम न लगे एवं आमजन को कोई समस्या न उत्पन्न हो। शहर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आमजन में सुरक्षा का अहसास भी कराया गया एवं लोगो से जनसहयोग की अपील की गयी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular